उज्जैन (ईएमएस)। मध्यप्रदेश युवा मोर्चा के आव्हन पर आज उज्जैन नगर युवा मोर्चा द्वारा महाकाल चोराहे से वाहन की शव यात्रा निकाली गयी और गुदरी चोराहे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो नगर सह मीडिया प्रभारी अपूर्व देवड़ा ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जनता से फिर किया छल, वचन पत्र मे पेट्रोल- डीजल के मूल्य कम करने की जगह बड़ा दिए गए। पेट्रोल – डीजल के दामों में की गई मूल्यवृद्धि एवं अतिरिक्त टैक्स के खिलाफ सांसद अनिल जी फ़िरोजिया के आतिथ्य और भाजयुमो नगर अमय जी आप्टे के नेतृत्व में महाकाल मंदिर चोराहे से वाहन की शव यात्रा निकाली एवं गुदरी चोराहे पर मध्यप्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
वाहन की शव यात्रा निकाली गयी और गुदरी चोराहे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया गया।
सांसद अनिल फिरोज़ीया जी ने कहा की कमलनाथ सरकर किसानो का कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ, युवाओ को बेरोजगारी भत्ता और पैट्रोल डीजल के भाव कम करने जैसे वादो के साथ सत्ता में आयी और जनता के साथ धोखा किया। हम मांग करते है की अपना निर्णय वापस ले अन्यथा हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस सरकार का पुरजोर विरोध कर युवा मोर्चा के मध्यम से आपकी सचाई जनता के सामने लाएंगे। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजा कालरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर ललावत, द्वय महामंत्री योगेश सांगते, अमेय शर्मा, दिग्विजयसिंह चौहान, जयंत राव गरुड़, प्रदीप नाहर, मनीष आंजना, प्रशांत चंदेरी, गौरव पटवा, विक्रम ठाकुर, विनोद मालवीय, विशाल फतरोड, राहुल सिंह बैस, सचिन वर्मा, सतीश सिंदल, प्रिंस दीक्षित, सुमित वेदी, निखिल सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।