भोपाल(ईएमएस)। राजधानी पुलिस ने त्यौहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अधिक चौकस कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। गुंडे, बदमाशों और अस्माजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार डीआईजी भोपाल इरशाद वली स्वयं मंदिर अध्यक्षों और झांकी समितियों के पदाधिकारियों को फोन कर सुरक्षा के फीडबेक ले रहे हैं। साथ ही उन्हें स्वयं सतर्क रहने झांकियो और मंदिरों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की समझाइश दी जा रही है। डीआईजी का कहना है कि शहर में किसी भी प्रकार से माहौल बिगाडने वाले तत्वो के खिलाफ तत्काल ही कडी कार्यवाही की जायेगी।
डीआईजी मंदिर और समिति अध्यक्षों को फोन कर खुद ले रहे फीडबेक

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की एक टीम पैनी नजरें रखने का काम कर रही है। जानकारी के अनुसार बीती सुबह डीआईजी इरशाद वली ने विशेष कर जैन मंदिरों के अध्यक्षों को फोन किए। उन्हें मंदिर को सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह से कवर करने की समझाइश दी। उल्लेखनीय है कि जैन मंदिरों में अधिकांश प्राचीन मूर्तियां होती हैं। पुलिस को आशंका है कि त्यौहारी मौसम में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोर बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते हंै। इधर, शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने चैकिंग पाइंट बनाए हैं। जहां संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही थाना पुलिस अपने अपने इलाको मे स्थित होटल, लॉज, रैन बसेरे और शहर में रह रहे बाहरी किराए दारों की भी समय-समय पर सर्चिंग कर रही है, मंगलवार तड़के तक शहर में प्रतिमाओ की स्थापना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में कराई गई। सभी थाना क्षेत्रों में हिस्ट्री शिटर बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
जुनेद/ 3 सिंतबर