खरगोन(ईएमएस)। संभागीय अंतर एकलव्य विद्यालयीन सांस्कृतिक/ संगीत प्रतियोगिता गुरुवार को इंदौर में संपन्न हुई। इसमें शहर में संचालित हो रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय के लोकनृत्य दल ने अपनी दमदार प्रस्तुती के चलते प्रथम स्थान हासिल कर भोपाल में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। संगीत शिक्षक मुरली खोड़े ने बताया प्रतियोगिता में 23 जिलों के दल शामिल हुए थे, जिन्हें पछाड़कर शहर के दल ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करते हुए 8 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
